{"_id":"67ba20e5773845243504f5b9","slug":"family-members-accused-friends-of-murder-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587832-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: परिजनों ने दोस्तों पर मढ़ा हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: परिजनों ने दोस्तों पर मढ़ा हत्या का आरोप
Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत में शुक्रवार की रात हुई युवक की हत्या के मामले में परिजनों ने उसके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं। आरोपियों सूरज, दीपक और अन्य दोस्तों के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मृतक के पिता नाथी राम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उनके दो पुत्र हैं। मृतक सन्नी बड़ा पुत्र था जो ड्राइवर की नौकरी करता था। सन्नी गुरुवार रात्रि में सूरज, दीपक व अन्य दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। पूरी रात वह घर नहीं आया और सुबह करीब साढ़े चार बजे एक महिला ने उनके घर आकर बताया कि वाल्मीकि चौपाल की छत पर सन्नी खून से लथपथ पड़ा हुआ है।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा की उनके पुत्र के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं और व खून से लथपथ पड़ा है। वहां आसपास ईंटें पड़ी हुई थीं। उस समय तक उसकी सांसें चल रही थीं। 112 पर फोन करके वे उसे कलायत के नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर कैथल के लिए रैफर कर दिया गया। कैथल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नाथी राम ने सूरज, दीपक व अन्य दोस्तों को उनके पुत्र की मौत का आरोपी ठहराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया की नाथी राम की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।