फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Family identity card is necessary for admission in colleges

कॉलेजों में प्रवेश के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Family identity card is necessary for admission in colleges
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने अब कॉलेजों में दाखिले के दौरान परिवार पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया है। बिना पीपीपी के दाखिले के लिए पंजीकरण में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि विभाग ने 15 प्रकार के दस्तावेजों को दाखिले के दौरान आवेदन के साथ लगाने की बात कही है, लेकिन इनमें से कुछ दस्तावेज दाखिला होने के बाद भी जमा करवाए जा सकते हैं। विभाग के अधिकारी आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को सभी दस्तावेज पूरे रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विभाग ने कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक अगस्त से कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन करते समय ही विद्यार्थियों से ज्यादातर दस्तावेजों की प्रतियां अपलोड करवाई जाएंगी। आठ अगस्त तक आवेदन करने का समय रहेगा। आवेदनों के साथ ही दस्तावेजों की जांच का कार्य भी किया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इस सूची में आने वाले विद्यार्थी संबंधित कॉलेजों में 12 से 16 अगस्त तक फीस जमा करवा के दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद दूसरी सूची से संबंधित कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवार पहचान-पत्र में दर्ज की गई वार्षिक आय के अनुसार ही विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति का आकलन होगा। इसके अलावा रिहायशी प्रमाणपत्र विद्यार्थियों के लिए जरूरी रहेगा। राजकीय महाविद्यालयों के जिला नोडल अधिकारी व राजकीय कॉलेज कलायत के प्रिंसिपल राजेश सैनी ने कहा कि विद्यार्थी अपना परिवार पहचान पत्र बनवाकर रखें। अन्य सभी दस्तावेज भी पूरे रखें, ताकि दाखिले के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed