फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Family and administrative officials invited to Balidani Narendra Sindhu's death anniversary

Kaithal News: बलिदानी नरेंद्र सिंधु की पुण्यतिथि पर परिवार ओर प्रशासनिक अधिकारियों को किया आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Family and administrative officials invited to Balidani Narendra Sindhu's death anniversary
राजौंद। रोहेड़ा गांव में शौर्य चक्र से सम्मानित बलिदानी लांसनायक नरेंद्र सिंधु की पुण्यतिथि 8 सितंबर को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन शहीद लांसनायक नरेंद्र सिंधु राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल और शहीद परिवार की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद विद्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण भी होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और तैयारियों के लिए 6 सितंबर को सुबह नौ बजे हनुमान वाटिका में एसोसिएशन की मासिक बैठक होगी। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले किठाना रोड स्थित रोहेड़ा बस अड्डे पर बने शहीद स्मारक पर बलिदानी नरेंद्र सिंधु को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय परिसर में सर्वोच्च बलिदानी की प्रतिमा का अनावरण जिला उपायुक्त अपराजिता की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, कार्यरत सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, ग्रामवासी और स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी शहीद को नमन किया जाएगा। लोक गायक फौजी कर्मवीर देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed