{"_id":"6070be858ebc3ec4ac0695a9","slug":"family-allegation-of-youth-murdered-in-village-kakheri-kaithal-news-knl66747670","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बने कमरे में खाना खाने गया था युवक, खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में बने कमरे में खाना खाने गया था युवक, खून से लथपथ मिला शव
विज्ञापन
गांव ककहेड़ी में वीरवार देर रात्रि गेहूं कटाई के दौरान खेत में बने कमरे में खाना खाने गए युवक का खून से लथपथ शव मिला है। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक कंबाइन चलाकर फसल कटाई का काम करता था।
अस्पताल पहुंचे मृतक के चाचा राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा मनीष वीरवार को गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित एक व्यक्ति की खेतों में गेहूं काटने के लिए कंबाइन लेकर गया हुआ था। कंबाइन पर ड्राइवर जयप्रकाश, हेल्पर कमल व फोरमैन कर्मबीर काम करते हैं। उसका भतीजा उन्हीं के साथ रहता है। उन्होंने बताया वीरवार रात 11 बजे खाना खाकर उसका भतीजा खेत में बने कमरे में खाना खाने गया था। काम खत्म होने के बाद हेल्पर कमल उसके भतीजे को उठाने के लिए गया तो कोठे में उसका भतीजा खून से लथपथ मिला। उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी तो वे मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा ने बताया कि तेजधार हथियार से सिर पर वार करने के कारण उसके भतीजे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके तथ्य जुटाए गए हैं और मौके पर काम कर रहे लोगों से भी पूछताछ कर रही है। सीवन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।