{"_id":"6005d8708ebc3e2e670a7576","slug":"families-created-kaithal-news-knl5805015","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मृत दो चचेरे भाईयों का गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मृत दो चचेरे भाईयों का गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा
सरकारी अस्पताल में चचेरे भाइयों को मृत घोषित होने के बाद दूसरे अस्पताल में जांच के लिए ले जाना चाहतेे थे परिजन
अज्ञात कार चालक ने मार दी थी चचेरे भाईयों को टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रविवार रात को सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद परिजनों ने दूसरे अस्पताल में जांच के लिए ले जाने को एंबुलेंस नहीं मिलने पर सरकारी अस्पताल में हंगामा किया। इतना हीं एंबुलेंस के सीसे भी तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया॥ जिसके बाद गमगीन माहौल में गांव में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतकों के ताऊ के लड़के जगदीश ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सावन व दूसरे चाचा का लड़क सुनील रविवार को कुतुबपुर से बाइक से कुतिया को दवा दिलवाने कैथल आ रहे थे। वह भी दूसरी बाइक पर उनके पीछे था। कुतुबपुर कैथल रोड पर एक बैटरी की फैक्टरी के पास एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। जब वह सुनील व सावन के पास पहुंचा तो वह बेहोश पड़े थे। उन दोनों को एक प्राइवेट वाहन ये अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत बता दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच की जा रही है।
इलाज के दौरान जताया रोष- डॉक्टरों द्वारा युवकों को मृत करार देने के बाद परिजनों को एकदम से अनहोनी पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने मृतकों की जांच किसी निजी अस्पताल में करवाने की बात कही। अस्पताल की ओर से कहा गया कि शवों को किसी निजी वाहन में ले जाकर जांच करवा सकते हैं। इस पर परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस भेजने की मांग करते हुए हंगामा किया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक एंबुलेंस के शीशे भी तोड़ दिए। इस संबंध में एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी है। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। सिविल लाइन थाना एसएचओ बिलासा राम ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।