फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Falgu Teerth, village will be beautified :: Jindal

फल्गु तीर्थ, गांव का कराया जाएगा सुंदरीकरण :ः जिंदल

Tue, 16 Jul 2024 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Falgu Teerth, village will be beautified :: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि गांव फरल व फल्गु तीर्थ से उनका विशेष लगाव रहा है। फरल गांव ने उनको भारी मत देकर गोद ले लिया है। उस नाते से फरल उनका अपना गांव है। इस मौके पर उन्होंने गांव के साथ फल्गु तीर्थ के सुंदरीकरण कराने की भी बात कही।

सांसद नवीन जिंदल रविवार देर शाम को गांव फरल में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रमों में पहुंचे थे। इस दौरान जब ग्रामीणों ने अस्पताल, पानी निकासी, बस सैल्टर, फल्गु तीर्थ व बिजली से संबंधित सहित अन्य बात सांसद के समक्ष रखी तो उन्होंने कहा कि वे पूरा अस्पताल ही मेडिकल वैन के रूप में गांव-गांव में भेज देंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही गांव में खिलाड़ियों व युवाओं के लिए जिम की व्यवस्था कर रहे हैं। गांव में एक अच्छी सी जगह चाहिए। जगह मिलते ही जिम का समान भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद जिंदल ने सरपंचों एवं प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी वे पंचायत का मांग पत्र उन्हें सौंपते हैं। उसमें जो मांग सबसे जरूरी हो उसे पहले नंबर पर रखें और उसके बाद क्रम अनुसार जो काम पहले होने वाले हैं उनको पहले लिखें, क्योंकि अक्सर जब मांग पत्र लिखा जाता है तो उसमें जो कार्य बाद में होने वाले होते हैं, उन पर पहले काम शुरू हो जाता है। जिससे जरूरी कार्य पेंडिंग रह जाते हैं। इसलिए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सरकार ने सरपंचों को विकास कार्य करवाने के लिए इतनी अधिक शक्तियां दी है कि पंचायतें हर तरह से समृद्ध हो गई हैं। उन्होंने गांव में युवाओं व बच्चों के लिए क्रिकेट किट देने की घोषणा भी की। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि बच्चे स्किल्ड बेस एजुकेशन की तरफ बढें। इसके लिए प्राइमरी स्तर से ही उन्हें अंग्रेजी भाषा, बोल-चाल में निपुण, खान-पान और रहन-सहन आदि में ट्रेंड करना पड़ेगा । शिक्षा के साथ-साथ इन सभी बातों पर भी उनका ध्यान रहेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकतर गांवों में पानी निकासी की समस्या है। इसके स्थायी समाधान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होने अति आवश्यक है। उनका प्रयास है की आबादी के हिसाब से प्रत्येक गांव में सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएं ताकि दूषित पानी को स्वच्छ बनाकर उसे कृषि कार्यों में प्रयोग किया जा सके। इससे जल संरक्षण एवं प्रबंधन के अभियान में भी मदद मिलेगी।


इस अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से सांसद को पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। सांसद जिंदल के धन्यवादी दौरे के कार्यक्रमों में उनके साथ पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि साहब सिंह राणा, पूर्व चेयरमैन कुलदीप राणा, पूर्व सरपंच सुरेंद्र विर्क, धर्मपाल राणा, विक्की राणा, सुरेश चौहान, मोनू शर्मा, कंवरपाल राणा, देवीदयाल बरसाना, प्रदीप राणा, जगदीश क्वात्रा, सतपाल जांबा, प्रताप राणा व ईशम सिंह साकरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed