{"_id":"67a7b126de3822ce250375ba","slug":"fake-photo-posted-on-whatsapp-profile-then-cheated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-577476-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: व्हाट्सएप प्रोफाइल पर फर्जी फोटो लगाई... फिर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: व्हाट्सएप प्रोफाइल पर फर्जी फोटो लगाई... फिर ठगी
Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। साइबर अपराधी पब्लिक को ठगने के लिए रोजाना नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इन दिनों व्हाट्सएप पर किसी परिचित की फर्जी प्रोफाइल लगाकर उधार रुपये की मांग कर ठगी कर रहे हैं। ठग व्हाट्सएप पर लोगों के पास उनके किसी परिचित की तस्वीर लगा कर, मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ रुपयों की जरूरत है।
वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे इसलिए उनके अकाउंट में ही पैसे डाल दें। प्रोफाइल फोटो में परिचित की तस्वीर होने के चलते लोग उन्हें परिचित समझ विश्वास कर आनन-फानन में रुपये डाल देते हैं। इस तरह की साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने विशेष हिदायत जारी की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी राजेश कालिया के मार्गदर्शन में कैथल पुलिस की ओर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस शहरी/ग्रामीण क्षेत्र व स्कूल, कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को गुर सिखा रही है।
विज्ञापन
एसपी राजेश कालिया ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित
थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दें।
यह भी जानकारी दी कि सेफ्टी बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन विकल्प भी ऑन करना चाहिए। ऐसे में क्या होगा कि हैकर्स या किसी को भी आपके व्हाट्सएप को दूसरी डिवाइस में चलाने से पहले ओटीपी के अलावा एक और कोड की आवश्यकता पड़ेगी।
सतर्क रहने की जरूरत
n
परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर आपसे कोई रुपये मांगे तो आप तुरंत सतर्क हो जाइए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा।
n व्हाट्सएप के सेटिंग में कई सुरक्षा की प्रणालियां है उन सभी को गौर से पढ़ें और उन्हीं सभी सेटिंग को अपने व्हाट्सएप में लागू करें।
n व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित करके रखें, ताकि उसे कोई चुरा ना सके या फिर जो लोग आपके फोन लिस्ट में हैं वही सिर्फ आपका प्रोफाइल फोटो देख सकें।
n
अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो उसे रिसेट करना चाहिए। दोबारा जैसे ही लॉगिन करेंगे तो अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी की ओर से हैक किया हुआ अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा।
n
आपको यह ध्यान रखना है कि व्हाट्सएप बिना आपकी अनुमति कोई भी ओटीपी नहीं भेजता है। अगर ऐसा कोई भी ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
n व्हाट्सएप पर जालसाज आपके करीबी बनकर ही आपसे लूट कर सकते हैं। अगर आपसे कोई भी करीबी बनकर मदद मांग रहा है तो सबसे पहले उसे कॉल कीजिए और किसी ओटीपी की जानकारी नहीं दीजिए।