फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fake document maker arrested

Kaithal News: फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाला काबू

Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Fake document maker arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से ऋण लेने के मामले में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी हरदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विवेकशील की शिकायत के अनुसार सिसमौर गांव निवासी राकेश भारद्वाज ने बैंक में व्यक्तिगत ऋण (टर्म लोन) के लिए आवेदन किया था। एक्सप्रेस क्रेडिट योजना के तहत एसबीआई तलाई बाजार कैथल से 10 लाख रुपये प्राप्त किए और 26 दिसंबर 2022 को ऋण आवेदन जमा किया। व्यक्तिगत ऋण की मंजूरी के लिए आरोपी ने सहायक दस्तावेज छह महीने की वेतन पर्ची व फॉर्म नंबर जमा किए हुए हैं। साथ ही अन्य दस्तावेज भी जमा करवा दिए।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को सैनिक पब्लिक हाई स्कूल कुंजपुरा करनाल का कर्मचारी बताया और स्कूल कर्मचारी का आई-कार्ड भी प्रस्तुत किया। बाद में जब बैंक ने दस्तावेजों की जांच करवाई तो पता चला कि वे फर्जी हैं। बैंक के अन्य अधिकारियों ने आरोपी राकेश भारद्वाज से संपर्क किया और एक ही बार में पूरी राशि की मांग की, लेकिन उसने सीधे तौर पर पूरी राशि एक बार में वापस करने से इंकार कर दिया। थाना शहर में यह मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी हरदीप ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लैपटॉप व 15 हजार रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed