{"_id":"65cbdded527dae76f90e03ac","slug":"fair-will-be-held-in-polad-will-tell-the-importance-of-saraswati-river-kaithal-news-c-18-1-knl1004-326203-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोलड़ में लगेंगे मेले, बताएंगे सरस्वती नदी का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोलड़ में लगेंगे मेले, बताएंगे सरस्वती नदी का महत्व
Wed, 14 Feb 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। पोलड़ गांव में सरस्वती नदी के किनारे स्थित सरस्वती मंदिर में मंगलवार को हवन किया गया। इस मौके पर हवन में सरस्वती बोर्ड के उप चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने कहा कि आने वाले समय में पहले की तरह सरस्वती नदी के किनारे पोलड़ में मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सरस्वती के पुरातन महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।
किरमिच ने कहा कि यहां घाटों का पक्का निर्माण करवाया जाएगा। ये घाट लंबे बनाए जाएंगे और एक किलोमीटर के क्षेत्र में बोटिंग भी आरंभ करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी में सागरा गांव तक तीन बांध बनाए जाएंगे, जिससेे पानी को रिचार्ज किया जा सके। नदी में पीछे से आ रहे गंदे पानी को आने से रोक दिया गया है। नीचे गाद अधिक होने के कारण पानी मैला दिखाई देता है। नीचे से गाद निकाली जाएगी और सफाई करवाई जाएगी ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को साफ पानी मिल सके।
इससे पहले उन्होंने हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के साथ हवन में पूर्णाहुतियां डालीं। भाजपा सीवन मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि भंडारा भी लगाया गया। धूमन सिंह किरमिच ने कहा कि सरस्वती हमारी प्राचीन नदी है जो हमारी आस्था का केंद्र है। पोलड़ का सरस्वती मंदिर बहुत ही प्राचीन है। उन्होंने कहा कि सरस्वती नदी के उत्थान के लिए बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला उप प्रधान शैली मुंजाल, प्रवीन मदान, बाल कृष्ण मोरे, पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, सोहन सैनी, विक्रम मुंजाल, पवन सैन, अनुज दत व चमकीला मौजूद रहे।