फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Facilities will be available in legalized colonies this month

Kaithal News: वैध हुईं कॉलोनियों में इसी माह मिलेंगी सुविधाएं

Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be available in legalized colonies this month
कैथल। जिले की वैध हुई कॉलोनियों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग 30 सितंबर से पहले सभी सुविधाएं देगा। इसमें पक्की गलियां और सीवरेज की व्यवस्था भी दी जाएगी। यह जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस समय अधिकतर अवैध कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। ऐसे सरकार ने निर्णय लिया है कि इन सभी कॉलोनियों में 30 सितंबर से पहले यहां रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने हाल ही में जिले की 30 अवैध कॉलोनियाें को वैध करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ही यह कार्य किया जाना है। जिले में 29 कॉलोनियों को अवैध से वैध किया गया है। इसमें कैथल की 20, कलायत नगर पालिका की तीन और पूंडरी नगरपालिका की छह कॉलोनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि सरकार ने कैथल नगर परिषद की 20 कॉलोनियों को वैध किया गया है। अभी 13 और कॉलोनियों को वैध किया जाना है। जो कॉलोनियों वैध हुई हैं, वहां पर सभी सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब 30 सितंबर से पहले ही इन कॉलोनियों में लोगों को सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी।
कैथल नगर परिषद की यह हैं कॉलोनियां-
1. पंथ नगर
2. अमृतसरिया डेरा
3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2
4. रणधीर कॉलोनी फेस-1
5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1
6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1
8. ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3
10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2
11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1
12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3
13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी
14.हेरिटेज स्कूल के पास
15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
16. ओशाे पुरम विस्तार
17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी
18. ओशो पुरम
19. राधा स्वामी संत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास
20. कपिल नगर काॅलोनी
नगर पालिका कलायत
21. मॉडल टाउन कॉलोनी
22. सीता एक्सटेंशन
23. ऋषि नगर
नगर पालिका पूंडरी
24. बेनाम कॉलोनी ड्राइंग नंबर डीटीपी
25. आदर्श नगर कॉलोनी
26. पाई रोड कॉलोनी
27. गुरुद्वारा कॉलोनी
28. चीमा जस्सी कॉलोनी
29. 11 रुद्री मंदिर कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed