फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Facilities for devotees inspected at Shri Shukdev Muni Dham.

Kaithal News: श्री शुकदेव मुनि धाम पर जांची श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Facilities for devotees inspected at Shri Shukdev Muni Dham.
तीर्थ पर निरीक्षण के दौरान चर्चा करते सदस्य। विज्ञ​प्ति
कलायत। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत 48 कोस निगरानी समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान और नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम ने गांव सजुमा स्थित प्राचीन तीर्थ श्री शुकदेव मुनि धाम एवं सूर्यकुंड तीर्थ और गांव देवीगढ़ में नवदुर्गा तीर्थ का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान तीर्थ स्थल के संरक्षण, सुंदरीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए चर्चा की गई। साथ ही अन्य संभावनाओं पर भी मंथन किया गया।निरीक्षण के दौरान 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थों को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-सुरक्षित बनाने के संकल्प के तहत परिसर में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर 48 कोस निगरानी समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने कहा कि 48 कोस कुरुक्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थों के संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सजूमा के सरपंच अनिल कुमार, रमेश कुमार प्रधान शुकदेव मुनि कमेटी, रामनिवास, सतीश सैनी, हरिकेश, केडीबी के एसडीओ भूपेन्द्र वालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed