फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   extra charge for wheat lifting

गेहूँ उठान में चल रही है रिश्वत, 4 से 5 रुपये तक हो रही है वसूली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
extra charge for wheat lifting
कैथल। अनाज मंडी में गेहूं के उठान के लिए हर साल होने वाला रिश्वत वसूली का खेल एक बार फिर से जोरों पर है। आढ़ती अपने माध्यम से खरीदी गई गेहूं को जल्द उठवाकर एजेंसियों के गोदाम में भिजवाने के लिए 4 से 5 रुपये प्रति कट्टा रिश्वत दे रहे हैं। जिस कारण जो आढ़ती यह राशि नहीं दे पा रहा है, उसका उठान धीमी गति से हो रहा है। बुधवार को केवल उठान के लिए ही खरीद कार्य बंद किया गया। इसके बावजूद तेजी से उठान नहीं हो पाया। बुधवार को सरकार की ओर से अनाज मंडी से गेहूं के उठान के लिए गेहूं की खरीद को बंद किया गया। ताकि नई गेहूं डालने के लिए जगह बनें और मंडी में भीड़ ना हो। आढ़तियों ने बताया कि इस फैसले के बाद उठान तो हुआ, लेकिन जिस गति से उठान होना था, उस गति से नहीं हो पाया। मंडी में जितना गेहूं पहले से था, उसमें से काफी कम गेहूं उठान हुआ है। वीडियो के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं:-विस्तार अनाज मंडी में आढ़तियों से 5 रुपये प्रति कट़टा की रिश्वत मांगते हुए एक ट्रक चालक का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट तौर पर एक ट्रक चालक उठान के लिए 5 रुपये प्रति कट्टा की मांग कर रहा है। आढ़तियों ने कहा कि उठान के लिए मजबूरन आढ़तियों को रिश्वत देनी पड़ रही है। इस मामले में वे आढ़ती पिस रहे हैं, जिनके पास यह रिश्वत राशि देने के लिए नहीं है। एजेंसियों में नमी कट के नाम पर काटे जा रहे हैं 1 व 2 कट्टे:-इसी तरह से कुछ आढ़तियों ने बताया कि गेहूं के उठान में तो रिश्वत चल ही रही है। कुछ एजेंसियों के गोदामों में गेहूं के उतरवाने पर 1 व 2 कट़्टे उस गाड़ी में से काट लिए जाते हैं, जिसमें नमी ज्यादा है। आढ़ती यह सोचकर यह कट्टे देने की हामी भर देता है कि यदि गाड़ी वापिस आ गई और इसे अनलोड करके गेहूं सुखानी पड़ गई तो उसे ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इस तरह से दोनों ओर से अपने काम के लिए आढ़ती रिश्वत दे रहे हैं। इस संबंध में डीएफएससी वरिंद्र सिंह ने कहा कि उनके पास रिश्वत वसूले जाने जैसी कोई शिकायत नहीं आई है। ना ही एजेंसियों के गोदामों में नमी कट लगाए जाने जैसी सूचना मिली है। कोई शिकायत मिलेगी तो निश्चित तौर पर उस पर कार्रवाई की जाएगी। उठान हो रहा है। कुछ जगह लेबर की कमी है। उसे ठीक करवाया जा रहा है। मंगलवार तक हुई 3 लाख 30 हजार 325 मीट्रिक टन गेहूं की आवक:-डीसी कैथल। वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में मंगलवार तक 3 लाख 30 हजार 325 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। गेहूं की फसल को सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है। मंगलवार को जिला में 51 हजार 42 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई। डीएफएससी द्वारा एक लाख 28 हजार 501 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1 लाख 19 हजार 833 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 43 हजार 242 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 38 हजार 749 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गई है। उन्होंने जिला के किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा करके मंडी में लाएं तथा गेहूं के अवशेषों को न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed