{"_id":"d45d13b13f148d7d7b9e3238f073cbc0","slug":"extortion-s-accused-sub-inspector-on-4-days-police-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी एसआई चार दिन के रिमांड पर, दो और दलाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी एसआई चार दिन के रिमांड पर, दो और दलाल गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस ने गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर आजाद सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। आजाद सिंह से रिमांड के दौरान गिरोह में शामिल लड़कियों एवं महिलाओं, मोबाइल फोन व वसूली नकदी बरामद करने के लिए पूछताछ की जाएगी। उधर, पुलिस ने मामले में कुरुक्षेत्र के रहने वाले दो बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक-एक लाख रुपये की वसूली की थी।
विदित रहे कि जिले में एक गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को अपने जाल में फंसाता था। गिरोह में शामिल युवती लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे शारीरिक संबंध बनाती थी और बाद में रेप का केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे एेंठती थी। इस मामले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी शामिल है।
पुलिस ने उसे वीरवार को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने समझौता करवाने के नाम पर एक-एक लाख रुपये की वसूली करने वाले कुरुक्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद सिंह को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं कुरुक्षेत्र के बीर सिंह एवं उसके पुत्र सुनील को गिरफ्तार किया है। ये दोनों समझौता करवाने के नाम पर पैसे भी ऐंठते थे। राजकुमार के मामले में दोनों ने एक-एक लाख रुपये लिए थे।