फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Extended a helping hand, sent material for flood victims

Kaithal News: मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी सामग्री

Thu, 04 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Extended a helping hand, sent material for flood victims
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत/सीवन/पूंडरी। पंजाब में भीषण बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए हरियाणा के कई गांव आगे आए हैं। खानपुर, कौल और कैलरम गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से राहत सामग्री इकट्ठा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी। इस मानवीय पहल ने दिखा दिया कि संकट की घड़ी में इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ा धर्म है।

खानपुर की पहल ः खानपुर गांव के लोगों ने खाद्य सामग्री, पानी की बोतलें और दवाइयों से भरी एक गाड़ी बुधवार को रवाना की। सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी ने बताया कि यह राहत महंत सुखदेव दास के मार्गदर्शन और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संभव हुई। इसमें राम रतन, सुरेश सैनी, धर्मवीर, कृष्ण, बलवान, राहुल, नरेश और विजय सहित पूरे गांव ने योगदान दिया।
विज्ञापन


कौल की 36 बिरादरी की मदद ः उधर, पूंडरी हलके के गांव कौल की 36 बिरादरी ने मिलकर आठ ट्रॉलियों में राहत सामग्री भेजी। इसमें खाद्य सामग्री, दवाएं, सैनिटरी पैड, तैयार भोजन, गेहूं, चावल, तेल, पानी और पशुओं के लिए घास भी शामिल रही। युवाओं ने घर-घर जाकर सामग्री एकत्र की और इसे जरूरतमंद क्षेत्रों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके अलावा बरसाना, सिरसल, पूंडरी और बूची गांवों से भी मदद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलरम की मिसाल ः कलायत क्षेत्र के गांव कैलरम ने भी राहत कार्य में अहम योगदान दिया। यहां के किसानों ने खासतौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशुओं के लिए सूखा चारा और फीड ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि पटियाला जिले के डेरा नानक गांव के लोगों ने पशुओं के लिए चारे की मांग की थी, जिसे तुरंत पूरा किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वे आगे भी इसी तरह सहयोग जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed