फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed opposition to government purchase of Basmati paddy according to private traders

बासमती धान की सरकारी खरीद निजी व्यापारियों के अनुसार करने का जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to government purchase of Basmati paddy according to private traders
14-ढांड। बासमती धान की खरीद करते हुए हैफेड मैनेजर संदीप कल्याण। - फोटो : Kaithal
ढांड। ढांड मंडी में हैफेड खरीद एजेंसी द्वारा बासमती धान की खरीद शुरू कर दी गई है। लेकिन किसानों ने सरकारी खरीद के तरीके का विरोध किया है।
विज्ञापन

किसान भूरा राम पबनावा ने कहा कि सरकारी अधिकारी प्राइवेट खरीदारों के साथ सांठगांठ कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बोली करनी है तो मौके पर प्राइवेट खरीदारों को भी बुलाए और जो धान बोली पर खरीद की जाए उसे ही मार्केट कमेटी के अधिकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करें। उसके बाद खरीद गई धान को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज न किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो भाकियू शीघ्र ही इसके विरोध में प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

हैफेड मैनेजर संदीप कल्याण ने बताया कि बासमती धान की लगभग 240 क्विंटल खरीद हुई है। मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला अभी आया है। शनिवार से बासमती धान की खरीद बोली के माध्यम से ही होगी। सभी प्राइवेट खरीदारों को इसके लिए अवगत करवा दिया जाएगा। बोली से अलग बासमती धान खरीदने की किसी प्राइवेट खरीददार को इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed