फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed displeasure over charging seven percent interest on loan amount from farmers

Kaithal News: किसानों से ऋण राशि पर सात प्रतिशत ब्याज वसूलने पर जताई नाराजगी

Sun, 19 Nov 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over charging seven percent interest on loan amount from farmers
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भाकियू (मान गुट) हरियाणा के युवा प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य ढांड ने जिले में किसानों से ऋण राशि पर सात प्रतिशत ब्याज वसूलने पर नाराजगी जाहिर की है। आर्य ने कहा कि यह किसानों के साथ सरासर धोखा है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों से ब्याज वसूली नीति की कड़े शब्दों में आलोचना करती है और जल्द ही इसके विरोध में सरकार के नाम भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश फरल की अगुवाई में एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। कहा कि प्रदेश के कई जिलों में किसानों से ब्याज राशि नहीं ली जा रही है, जबकि कैथल में जबरन किसानों से ब्याज वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 42 पैक्स हैं और एक पैक्स में करीब छह से आठ हजार किसानों के खाते हैं। आर्य ने पैक्स अधिकारियों पर गलत तरीके से किसानों से जबरन ब्याज वसूलने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और किसानों के साथ सरेआम हो रही इस लूट को बंद करवाने के लिए आंदोलन किया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारी व कर्मचारी किसानों को गुमराह कर रहे हैं कि 31 मार्च तक का पत्र ही ब्याज माफी का था, वह समाप्त हो चुका है। जब ब्याज माफी की समय सीमा खत्म हो चुकी है तो सरकार की ओर से ब्याज वसूलने का कोई पत्र भी जारी नहीं किया, तो पैक्स किस सूरत में किसानों से ब्याज वसूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed