फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed anger over vacant posts of ADO

Kaithal News: एडीओ के रिक्त पदों पर जताया रोष

Tue, 07 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over vacant posts of ADO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद कार्यालय के परिसर में भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने सोमवार को बैठक की। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी (एडीओ) के पद खाली होने पर रोष प्रकट किया।

बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री गुलतान नैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने किसानों को बाजार के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर अगर कृषि विकास अधिकारी का कार्यालय हो तो किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर शहर में बने कृषि कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत न पड़ती। किसानों की पोर्टल से लेकर सभी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही हो जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में एडीओ के 80 प्रतिशत खाली पड़े हैं। इससे किसानों को समस्याएं हो रही हैं। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए घ के जिला प्रधान सतीश ग्योंग व नैन ने कहा कि पिछले दिनों संघ के लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले थे और ज्ञापन दिया था। उसमें हमने मांग रखी थी के एडीओ जिला स्तर पर बैठते हैं, उन्हें हर गांव में बैकाना चाहिए, क्योंकि आज कल सरकार ने पोर्टल चलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान गांव से शहर में आकर पोर्टल पर अपनी फसल का ब्योरा अपलोड नहीं कर सकता है। जिला प्रधान मांग की कि फसल बीमा, प्रधानमंत्री भविष्य निधि योजना के फॉर्म भी गांव में ही भरे जाए। मिट्टी के परीक्षण सिर्फ नाम के ही हुए हैं। यदि गांव में एडीओ होंगे तो वह परीक्षण करेंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि एडीओ के रिक्त पड़े पदों को भरा जाए और गांव में बैठना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को उनका लाभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed