फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Expressed anger over the order to give the pond on lease

Kaithal News: पट्टे पर तालाब देने के फरमान पर जताया रोष

Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over the order to give the pond on lease
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पंचायत विभाग ने चौशाला व मटौर गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत कायाकल्प के नाम पर आधे-अधूरे पड़े तालाबों को मछली पालन के लिए पट्टे पर देने का एक फरमान जारी किया है। इसमें आयुर्वेद के जरिए विश्व को निरोग जीवन का फार्मूला देने वाले च्यवन ऋषि की तपोस्थली गांव चौशाला का ढोबी सरोवर शामिल है।

सुंदरीकरण के नाम पर बदहाल हुए इस सरोवर का मुद्दा पिछले कई माह सेे चर्चा में है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत भेजते हुए सरोवर सुंदरीकरण योजना की सिरे से जांच करने की मांग की है। शिकायत में यह बताया है कि गांव चौशाला के ऐतिहासिक ढोबी, कतनार व चांद वाला तालाब के कायाकल्प के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होना दर्शाए जा रहे हैं। जबकि मौका स्थल पर जल भराव व निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कायाकल्प के नाम पर भी धरातल पर परिणाम संतोष जनक नहीं है।
विज्ञापन


चौशाला गांव के साथ-साथ मटौर गांव का बाजीसर की बोली करवाने के आदेश जारी किए हैं। एक सप्ताह के समय अंतराल मेंं इस कवायद को पूरा करने के निर्देेश अधिकारियों को हैं। इसके अलावा खंड के विभिन्न गांवोंं में भी तालाबों की बदहाल स्थिति बड़ा मुद्दा बनी है। मुख्यमंत्री सुशासन की तरफ से सोमवार को टीम ने चौशाला गांव के तालाबों का मुआयना करने को दस्तक दी। इस दौरान पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन मुआयने मेंं क्या निष्कर्ष टीम ने निकाला? इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सचिव सुनील कुमार ने कहा कि तालाबोंं को मछली पालन के लिए बोली पर देने के आदेश मिले हैं। शीर्ष अधिकारियों के आदेश अनुसार बोली के तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed