{"_id":"67159a7042f60b672f092db7","slug":"expressed-anger-over-the-decision-not-to-buy-the-crop-kaithal-news-c-245-1-kht1001-122837-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फसल नहीं खरीदने के फैसले पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फसल नहीं खरीदने के फैसले पर जताया रोष
Mon, 21 Oct 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड स्थित शहीद भगत सिंह भवन में रविवार को किसान सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला के नेता जसबीर सिंह ने की। इसका संचालन किसान सभा के जिला सचिव सतपाल आनंद ने किया।
बैठक में सरकार की ओर से जो पत्र किसानों के खिलाफ पराली जलाने और दो साल फसल नहीं खरीदने का निकला है। इसका किसान सभा विरोध करती है। किसान सभा के नेता जसबीर सिंह और सतपाल आनंद कि सरकार की ओर से जारी पत्र में सरकार ने किसान को पहला नजराना दिया है।
कहा कि पूरे प्रदेश में उपायुक्त और उप कृषि निर्देशकों को आदेश दिया गए कि जिस भी किसान ने 15 सितंबर 2024 से अब तक पराली जलाई हे उनके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की जाए। पराली जलाने वाले किसान की दो सीजन तक उपज मंडी में ना खरीदी जाए। सरकार के इस पत्र का किसान सभा पूर्ण रूप से विरोध करती है और सरकार के इस पत्र की प्रति को भी जलाया जाएगा। किसान सभा सरकार से मांग करती है कि सरकार इस आदेश को वापस ले, अन्यथा किसान सभा बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
जिला सचिव सतपाल आनंद कहा कि प्रदूषण के अन्य कारकों पर रोक लगाने समेत पराली प्रबंधक की व्यवस्था में सरकार विफल रही है।
किसान सभा जिला कैथल की कमेटी सरकार से मांग करती है कि सरकार पराली प्रबंधन की व्यवस्था करे और सरकार पंचायतों के माध्यम से पराली एकत्रित करवा सकती हे और किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि को बढ़ाया जाए, ताकि किसान का लागत खर्च घट सके।भ