{"_id":"6564d67de9bf7636fa05927d","slug":"expressed-anger-over-interest-recovery-kaithal-news-c-18-1-knl1004-272264-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्याज वसूली करने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्याज वसूली करने पर जताया रोष
Mon, 27 Nov 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। सोसायटी ने किसानों से लिए गए ऋण पर ब्याज वसूली करने पर किसानों में सरकार के प्रति रोष है। भाकियू के कार्यकारी प्रधान बलवान ढुल, राष्ट्रीय सलाहकार अजीत हाबड़ी, करतारा राम, दिलबाग, सुरेंद्र, वीरेंद्र, रणधीर, महावीर, डीसी ढुल ने बताया कि अबकी बार कैथल जिले की सोसायटियों किसानों से ऋण पर सात प्रतिशत ब्याज वसूली कर रही है, जो सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यह ब्याज केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर सोसाइटियों को दे रही थी और किसानों से केवल मूल ही लिया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अब तक इस ब्याज को देने के बारे में कुछ नहीं कहा है। इससे यह साबित होता है कि अबकी बार भी यह ब्याज दोनों सरकारें मिलकर करेगी। इस कारण सोसायटियों ने किसानों से यह ब्याज नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा खाद, दवाई आदि लेने के कारण अपना पिछला खाता क्लीयर करना जरूरी होने के कारण ब्याज समेत सोसायटियों से लिया ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कहीं भी किसानों से ब्याज नहीं लिया जा रहा, परंतु केवल कैथल जिले में ही यह वसूली की जा रही है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि आगे किसानों से सोसायटियों में कोई ब्याज न लिया जाए और वसूल किया गया ब्याज किसानों को वापस किया जाए।
विज्ञापन
दूसरी ओर पाई सोसायटी के लिपिक कुलदीप ने बताया कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा प्रत्येक सोसायटी में पत्र भेजा जाता था कि किसानों से केवल ऋण ही लिया जाए, परंतु अबकी बार ऐसा कोई पत्र नहीं आया है। यदि फिर भी कोई ब्याज माफी का पत्र आता है तो किसानों से लिया गया ब्याज उनके खाते में रिफंड कर दिया जाएगा।