{"_id":"675003b44ac21b5b30069362","slug":"explained-to-peopleit-is-better-to-stay-away-from-drugs-kaithal-news-c-18-1-knl1004-532600-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोगों को समझाया... नशे से दूर रहना बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोगों को समझाया... नशे से दूर रहना बेहतर
Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत मंगलवार को पुलिस की टीमों ने प्योदा रोड कैथल, तितरम मोड़, गांव जाखौली, राजौंद, देबन, संदलखेड़ी, कसान, बालू व चौशाला में लोगों को जागरूक किया। टीम ने लोगों को समझाया... नशे से दूर रहना ही बेहतर है।
नशा मुक्त हरियाणा अभियान तहत जागरूकता अभियान के तहत टीम के सदस्याें ने लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया। टीम में एसआई कर्मबीर सिंह,एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रीतू तथा होमगार्ड शमशेर शामिल रहे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी दी गई कि नशा समाज के लिए अभिशाप बन चुका है। नशा लाखों परिवार बर्बाद कर चुका है और कर रहा है। इस कारण हर साल हजारों नवयुवक नशे की दलदल में फंसकर अपनी जान गंवा बैठे है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से बेहतर कदम उठाए जा रहे है। पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान में जनता के सहयोग की जरूरत है। आमजन बिना किसी डर भय के नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दे, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशा छुड़ा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पुलिस के साथ साथ आमजन का भी कर्तव्य है।
विज्ञापन
रैली निकाल एड्स व नशे के खिलाफ किया जागरूक
गुहला-चीका। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में टीआई प्रोजेक्ट साकार आउटरीच चीका में एड्स व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किया। जागरूकता रैली के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ऊषा गौतम ने बताया कि पंजाब से लगते हरियाणा के कई जिलों में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। इससे युवाओं के जीवन और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला के सौजन्य से टीआई साकार आउटरीच चीका में एचआईवी एड्स कंट्रोल के लिए सुविधाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर उषा गौतम, सरोज, जयवीर, जयप्रकाश, मीनू, नेहा मौजूद रहीं। संवाद