{"_id":"677057059456be1b7d06faf5","slug":"explained-the-precautions-to-be-taken-in-research-kaithal-news-c-18-1-knl1004-549178-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनुसंधान में बरती जाने वाली सावधानियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनुसंधान में बरती जाने वाली सावधानियां बताईं
Sun, 29 Dec 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला सचिवालय सभागार में एसपी ने सभी एसएचओ, यूनिट इंचार्ज व अनुसंधान अधिकारियों से बैठक की। एसपी राजेश कालिया ने सभी अनुसंधान अधिकारियों को तीन नए कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अनुसंधान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर तत्काल कार्रवाई करें। उनसे अनुसंधान के दौरान आ रही परेशानियों के बारे में पूछा व उनका समाधान किया। इस दौरान सीसीटीएनएस इंचार्ज एचसी सुरेंद्र व डीसीआरबी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने अनुसंधान के दौरान इस्तेमाल होने वाली ई साक्ष्य एप के बारे में ट्रेनिंग भी दी। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि अपराध की रोकथाम व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अपने अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करें।
निरंतर रूप से संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करें। आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। थानों में आने वाली शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करें।
विज्ञापन
फीडबैक सेल के माध्यम से पुलिस के पास आने वाली शिकायतों की निगरानी की जा रही है। इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश, एसपी प्रवाचक एसआई तरसेम लाल, प्रवेश, सभी एसएचओ व यूनिट प्रभारी व अन्य अनुसंधान अधिकारी मौजूद रहे।