{"_id":"69ea6bd7ecbf0bfd820f57a5","slug":"explain-the-use-of-ai-tools-to-students-kaithal-news-c-245-1-kn11005-148338-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को समझाए एआई टूल्स के उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को समझाए एआई टूल्स के उपयोग
Fri, 24 Apr 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मंें विद्यार्थियों को एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग समझाए गए। मुख्य वक्ता व्हाइट बैंगर कंपनी के सीईओ पारिक्षित कौशिक ने विद्यार्थियों को आधुनिक एआई टूल्स के प्रभावी उपयोग, पढ़ाई को सरल बनाने तथा भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान नवाचार परिषद और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार क्षमता, तकनीकी जागरूकता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण: अधिगम, उत्पादकता एवं कॅरिअर तैयारी को सशक्त बनाना विषय पर विस्तृत व्याख्यान आयोजित किया गया। द्वितीय चरण में नवाचार केस स्टडी प्रस्तुति सत्र आयोजित हुआ, जिसमें 10 विद्यार्थियों ने रक्षा, ई-गवर्नेंस और उद्योग जगत से जुड़े नवाचारों पर शोध आधारित प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान लेंसकार्ट और जेप्टो जैसी कंपनियों के अभिनव बिजनेस मॉडल, डिजिटल रणनीतियों और तकनीकी प्रगति का विश्लेषण किया गया। 58 विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा।
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि उच्च शिक्षा में नवाचार, तकनीकी दक्षता और शोध-आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।