{"_id":"6876b18b6bcc80ccae0cc840","slug":"exhibition-held-on-50th-anniversary-of-emergency-kaithal-news-c-18-1-knl1004-693012-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आपातकाल की 50वीं बरसी पर लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आपातकाल की 50वीं बरसी पर लगी प्रदर्शनी
Wed, 16 Jul 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। देश में आपातकाल लागू किए जाने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में एक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि 25 जून 1975 की रात आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या की गई थी, जिसे भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी उस दौर से अनभिज्ञ है, इसलिए प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें उस सच्चाई से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय हजारों आंदोलनकारियों को जेलों में ठूंस दिया गया, आम नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाया गया। संवाद