फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Excitement in the women's police station on Sunita's return

Kaithal News: सुनीता की वापसी पर महिला थाने में उत्साह

Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Excitement in the women's police station on Sunita's return
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत की बेटी और अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम की अंतरिक्ष से सुरक्षित धरती पर वापसी की खबर से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी के अवसर पर कैथल महिला थाना में महिला पुलिसकर्मियों ने सुनीता विलियम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष जताया और उन्हें महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बताया।

महिला थाना प्रभारी वीना ने कहा कि सुनीता विलियम ने भारत की महिलाओं को यह संदेश दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


महिला थाना की पुलिसकर्मियों ने सुनीता विलियम की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता भारत की हर बेटी को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि “सुनीता विलियम ने यह साबित कर दिया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं और अपने देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो द्वारा महिला दिवस पखवाड़ा के तहत महिला थाना कैथल में 40 से अधिक महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के कार्यकारी जिला प्रधान अशोक कुमार गर्ग ने की। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed