फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Example: Sarpanch became the brand ambassador of Swachh Bharat Mission at the age of 21

मिसाल ः 21 साल की उम्र में बनीं सरपंच, स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Example: Sarpanch became the brand ambassador of Swachh Bharat Mission at the age of 21
30-कैथल। पूर्व सरपंच प्रवीण कौर। - फोटो : Kaithal
कैथल। पिछली बार हुए पंचायत चुनाव में गांव ककराला कुच्चियां ने महज 21 साल की युवा इंजीनियर प्रवीण कौर को सरपंच चुना था। फैसला अप्रत्याशित था लेकिन प्रवीण कौर ने उसे अपनी मेहनत और सूझबूझ से सही साबित किया। उन्होंने गांव में कई तरह की समस्याओं को खत्म किया। गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने से लेकर स्वच्छ भारत मिशन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस कारण हरियाणा सरकार ने उन्हें स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। वहीं स्वच्छता को लेकर किए गए कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सम्मानित किया था।
विज्ञापन

गांव में इस बार भी किसी युवा को ही सरपंच बनाकर मौका दिया जा सकता है। इस पंचायत की तरफ से गांव में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज बनाने का मिशन शुरू किया था। इसके तहत इस सरपंच का मुख्य उद्देश्य था कि यदि वह स्वयं इंजीनियर है तो गांव की दूसरी बेटियों को पढ़ा-लिखा बनाएं। गांव में सीसीटीवी लगाने, गलियां पक्की करवाने, पानी निकासी सहित अन्य विकास कार्य करवाए थे।
विज्ञापन

ये करवाए थे विकास कार्य
पूर्व सरपंच इंजीनियर प्रवीण कौर ने बताया कि उन्होंने गांव गंदे पानी की निकासी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्कूल, सोलर ऊर्जा प्लांट से स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य किया। इसके साथ ही गांव में ग्राम सचिवालय और चौपालें भी बनवाई थी। सभी गलियां पक्की हैं और बरसात में पानी निकासी का उचित प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीन कौर के पिता व सरपंच प्रतिनिधि मित्ता राम ने बताया कि पूरे जिले में सबसे पहले ककराला कुच्चियां को ही खुले में शौचमुक्त बनाया था। इसको लेकर स्वच्छ शक्ति-2017 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरपंच को सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें गांव को खुले में शौच मुक्त करने के दिया गया था। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रवीण कौर को स्वच्छ भारत मिशन में ब्रांड एंबेसडर बनाया था।

ग्रामीण रामकुमार ने कहा कि युवा सरपंच का चुनाव करने के कारण गांव में काफी सुधार हुआ है। कुछ कमियां जो रह गई हैं। यदि पहले ही तरह युवा सरपंच बना तो यह कमियां भी जल्द ही दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed