फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Examination should be free from cheating: DC

नकल रहित हो परीक्षा : डीसी

Tue, 03 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Examination should be free from cheating: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। उपायुक्त अपराजिता ने शहर स्थित जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने नकल रहित परीक्षा कराने पर जोर दिया।

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में उपस्थित और अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को नकल रहित, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए अथवा कोई अन्य व्यक्ति नकल करवाने में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने बच्चों को पूर्ण तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर कड़ी निगरानी रखने तथा अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके अतिरिक्त, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की फ्लाइंग टीम को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने जिलेभर में संचालित हो रही परीक्षाओं की समग्र स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।­
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed