फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   examination, police, students, kaithal

6300 युवकों ने दी सिपाही के लिए लिखित परीक्षा

Sun, 28 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 28 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
examination, police, students, kaithal
हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए एक केंद्र पर लाइन में खड़े विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए रविवार को शहर में कई जिलों व राज्यों से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। सैंकड़ों किलोमीटर दूर से आए परीक्षार्थी रात को ही यहां पहुंच गए थे। दो सत्रों में हुई परीक्षा के लिए करीब 7500 उम्मीदवारों में से 6300 ने परीक्षा दी। कई परीक्षा केंद्रों पर नियमों का हवाला देकर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। जिससे उनका सिपाही बनने का सपना चकनाचूर हो गया। इन युवकों ने कोर्ट की शरण लेने का फैसला किया है। वहीं अखिल भारतीय स्कूल में परीक्षा के लिए पहुंचे उम्मीदवारों से रोल नंबर अटेस्ट करने के नाम पर 100-100 रुपये वसूली का भी मामला उजागर हुआ। जिसकी शिकायत परीक्षार्थियों ने कैथल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर से भी की।
विज्ञापन


कैथल में रविवार को रेवाड़ी, फरीदाबाद, राजस्थान, यूपी, पंजाब सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों के उम्मीदवारों के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 6300 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके। सुबह नौ बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच इंट्री शुरू हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर पैन, बेल्ट, कड़ा, चैन से लेकर कोई भी अन्य चीज नहीं ले जाने दी गई। उन्हें केवल रोल नंबर के साथ अंदर प्रवेश दिया गया। जिस कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के बैग, पैन, बेल्ट व अन्य सामान का ढेर लग गया।
विज्ञापन


उधर, आईजी कॉलेज में समालखा से आए एक परीक्षार्थी का फोटो गलत बताकर उसे प्रवेश नहीं दिया गया। जबकि उसके रोल नंबर पर वही फोटो था, जो वह साथ लेकर आया था। यह परीक्षार्थी भी पूरी परीक्षा में प्रवेश के लिए तरसता रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए परीक्षार्थी

आरकेएसडी कॉलेज के प्रवेश द्वार पर सुबह 6 बजे परीक्षार्थी सोते हुए मिले। उन्होंने बताया कि रात को ही वे यहां पहुंच गए थे। उन्हें डर था कि कहीं परीक्षा केंद्र में पहुंचने में देर ना हो जाए।

कड़े व अंगूठियां तक उतरवा दी
परीक्षा केंद्र के अंदर कड़े व अंगूठियां तक नहीं ले जाने दी गई। उम्मीदवारों से पेन से लेकर सभी प्रकार का सामान बाहर रखवा दिया गया। तीन-तीन बार उनकी तलाशी ली गई। वहीं अंदर वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही थी।

बस अड्डे पर उमड़ी भीड़, शाम के समय बसों में मचा घमासान
परीक्षा केंद्र के बाद शाम के समय बसों में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम के समय बसों में पांव रखने की जगह नहीं मिली। विशेष रूप से हिसार की ओर जाने वाली बसों में घमासान मचा रहा। कैथल में इसी रूट पर स्थित जिलों व राजस्थान एरिया के उम्मीदवारों की परीक्षा थी।


परीक्षा की ओवरऑल इंचार्ज एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने कई बार परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। वहीं एसडीएम मनदीप कौर ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से शांति पूर्वक तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed