{"_id":"642b2bc7eae8b42f580125b4","slug":"ex-servicemen-who-took-to-the-streets-demanded-their-rights-kaithal-news-c-18-1-80590-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिकों ने मांगा हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिकों ने मांगा हक
Tue, 04 Apr 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के बैनर तले तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगोंं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपना हक मांगा।
पूर्व सैनिक हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल पर एकत्रित हुए और शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर उन्होंने शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जय जवान के नारे लगाते हुए पिहोवा चौक से होकर लघु सचिवालय में पहुंचे। वहां पर वन रैंक वन पेंशन, विधवा पेंशन, सर्विस पेंशन, सेना पदक, मिलिट्री सर्विस पे, डिसएबल की पेंशन, रिजरवी पेंशनरों, बटमैन सिस्टम, सेना में भ्रष्टाचार के बारे में बने कानून में बदलाव के लिए एसडीएम संजय कुमार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि देश के वीर सैनिक का कर्तव्य देश की सीमाओं के ऊपर अपने देश की सुरक्षा करना है। उन सैनिकों के और उन सैनिकों के परिवारों के रक्षा करना सरकारों का काम है। लेकिन हमारा दुर्भाग्य है, जिसके कारण आज उनको सडक़ों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान हवलदार जगजीत फौजी ने की। इस अवसर पर अभे सिंह बनवाला, कैप्टन बलजीत मौर, कैप्टन नरेंद्र सिंह, रिसालदार कर्मवीर, रामेश्वर फौजी नीमवाला व हवलदार मदन सिंह मौजूद रहे।