कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की ओर से 27 अक्तूबर को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का गांव गोविंदपुरा में स्वागत किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करेंगे। साथ ही पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ चर्चा भी करेंगे। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सूबेदार रामचंद्र मलिक के निवास पर आयोजित बैठक में निर्णय लिया।
बैठक में एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने जिले के पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाना और उनके हितों के लिए प्रयास करना है। राज्यपाल के समक्ष भी पूर्व सैनिकों से जुड़े विषय रखे जाएंगे। बैठक में कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, कैप्टन बलजीत मोर, सूबेदार बलबीर सिंह माजरा, हवलदार महेंद्र सिंह, रिसालदार बलदेव सिंह सैनी, कर्मवीर भाल, सूबेदार मेजर खजान सिंह, रामफल चहल, सूबेदार रामचंद्र मलिक, नाथा राम, हवलदार मांगेराम शर्मा, सूबेदार धर्मवीर ढुल, हवलदार इंदर सिंह ढुल, राजपाल बूरा और रतन सिंह जाखौली सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इस दौरान तीन जाट रेजिमेंट के पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे।