{"_id":"69b07b1a670e69f16e0717ae","slug":"ex-servicemen-pay-tribute-to-havildar-karam-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-862300-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हवलदार कर्म सिंह को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हवलदार कर्म सिंह को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि
Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट तोपखाना में गौरवपूर्ण सेवा देने के बाद हरियाणा राज्य परिवहन से सेवानिवृत्त हुए हवलदार कर्म सिंह (80) का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य उनके पैतृक गांव देवबन पहुंचे। यहां कैप्टन रवि दत्त शर्मा, सूबेदार मेजर खजान सिंह, चीफ पेटी ऑफिसर राजबीर भाना, हवलदार राजपाल बालू व एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर अंतिम सम्मान दिया। इसके बाद सभी पूर्व सैनिक शव यात्रा में शामिल हुए। श्मशान घाट में पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हवलदार गजे सिंह सरपंच देवबन, सूबेदार बलबीर सिंह माजरा, कैप्टन चंद्रभान, दफेदार सतपाल कसान, हवलदार रत्न सिंह, हवलदार बेदपाल, रिसालदार बलबीर सिंह ने श्रद्धांजलि दी। संवाद
विज्ञापन