फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ex.policement committed suicide in Ambala jail

कैथल के रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने अंबाला जेल में लगाया फंदा

Thu, 20 Mar 2014 12:05 AM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 20 Mar 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ex.policement committed suicide in Ambala jail
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच साल की सजा काट रहे रिटायर्ड पुलिस कर्मी का शव अंबाला की सेंट्रल जेल के लंगर ब्लॉक में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला।
विज्ञापन


इस घटना से जेल में सनसनी फैल गई। जेल अथॉरिटी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को उतरवाया गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया। उसके बाद शव को सिटी के सिविल अस्पताल में रखवाया गया, जहां डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। बलदेव नगर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



दरअसल कैथल जिले के गांव तितरम निवासी गंगा बिशन अंबाला पुलिस में कार्यरत था। एक आपराधिक मामले को लेकर गंगा बिशन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। मामला कोर्ट में चला और अदालत ने गंगा बिशन को पांच साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से गंगा बिशन अंबाला सेंट्रल जेल में बंद था। जेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा बिशन किसी से भी ज्यादा बात नहीं करता था और आराम से रहता था लेकिन कुछ दिन वह किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था। बताया जा रहा है कि गंगा बिशन के घर में ही कुछ ऐसी बातें थीं, जिनकी सूचना उन्हें जेल में परेशान कर रही थी।


परने से लगाया फंदा
मंगलवार रात लंगर ब्लाक में गंगा बिशन ने परने की मदद से वहां लगे एक गार्डर पर खुद को फंदा लगा लिया। उसका शव जब अन्य साथियों ने लटका हुआ देखा तो वहां एकदम हड़कंप मच गया। जेल अथॉरिटी के अनुसार अभी तक गंगा बिशन की मौत की सही स्थिति मालूम नहीं चल पाई है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि जेल में गंगा बिशन किसी से झगड़ता भी नहीं था। खैर, पुलिस इस मामले में अभी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed