फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Everywhere there is only discussion of Army's air strike

Kaithal News: हर ओर केवल सेना की एयर स्ट्राइक की चर्चा

Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Everywhere there is only discussion of Army's air strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद देश के लोग पिछले करीब 15 दिन से पाकिस्तान से बदला लेने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक किया है। इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया। लाेगों में खुशी देखने को मिली। इस एयर स्ट्राइक की जिले में दिनभर चर्चा रही।

ज्यादातर लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री आतंकी हमले के बाद जो कहा, उसे ठीक 15 दिन के अंतराल में ही करके दिखाया है। यह उनकी ओर से किए गए वादे के अनुसार आतंकवाद के खिलाफ उठाया गया बड़ा कदम रहा है। ऑपरेशन सिंदूर को आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि व परिजनों के साथ न्याय बताया।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की पोस्ट पर जय हिंद लिखकर स्वागत किया है। सुरजेवाला ने पोस्ट करते हुए कहा 100 से ज्यादा आतंकी मारे, सेना ने कहा कि यह युद्ध नहीं, आतंकवाद विरोध के लिए की गई कार्रवाई है। वे सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने यह कार्रवाई अल सुबह करीब एक बजकर 30 मिनट पर की। इसमें भारतीय वायु सेवा ने मिसाइलों का सटीक इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें दागी गईं। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर को भी निशाना बनाया गया। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद पाकिस्तान सेना को निशाना बनाना नहीं था। सरकार ने यह साफ किया है कि यह केवल आतंकवादी विरोध है न कि युद्ध को बढ़ावा देना। -ज्योति सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष, कैथल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिन ही कहा था कि पहलगाम हमले के एक-एक दोषी से बदला लिया जाएगा। उन्होंने देश से किए गए अपने वादे को पूरा करके दिखाया व आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया हैपाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं तथा पाकिस्तान की शरण में पनप रहे आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे दोबारा से इस तरह की हरकत करने के लायक नहीं रहेंगे। -राज रमन दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी, कैथल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश मजबूत, सशक्त व सुरक्षित है तथा आतंकवाद के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन स्पष्ट चेतावनी है कि भारत ने सहनशक्ति की हदें पार कर दी है व अब वह आकतंवाद को पूरी तरह से खत्म करके ही दम लेगा। पाकिस्तान हमसे तीन बार युद्ध हार चुका है। पाकिस्तान ने 1965, 1971 और सन 1999 में कारगिल युद्ध में भी भारत से मार खाई है तथा अब देश से मुकाबला करने की उसमें कोई क्षमता नहीं है। -अशोक गुर्जर, वरिष्ठ भाजपा नेता, कैथल।

भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को किए गए आतंकी हमले का आज पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर बदला ले लिया है। पाकिस्तान हवाई अड्डे भय के कारण खाली पड़े हैं| भारत के प्रधान मंत्री एवं भारतीय सेना ने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला ले लिया है। पाकिस्तान ने अपनी गलतियों से कभी कुछ नहीं सीखा। -रवि भूषण गर्ग, भाजपा नेता, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed