फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Everyone should avoid drugs: Gurvindra

नशे से सभी को बचना चाहिए : गुरविंद्र

Tue, 20 Feb 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Everyone should avoid drugs: Gurvindra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट महाविद्यालय में पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा एक बुराई है और इस कुरीति से सभी को बचना चाहिए।

इससे पूर्व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, जिला रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल आदि ने सर जीन हेनरी डयूनाट के चित्र पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जानकारी दी गई कि यह शिविर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के प्रधान एवं डीसी प्रशांत पंवार के मार्गदर्शन में 23 फरवरी तक आयोजित होगा। इस शिविर में जिला के 20 महाविद्यालयों के 100 विद्यार्थियों और 20 यूथ रेडक्रॉस काउंसलर भाग ले रहे है। शिविर के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है जो स्वास्थय, सेवा और मित्रता का सिद्धांत लेकर आगे बढ़ता है । निस्वार्थ सेवा भावना हमें हमेशा महान संगठनों से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का निर्धारण करना और उस तक पहुंच बनाना हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाई कन्हैया ने युद्ध के दौरान घायल दुश्मन सैनिकों को पानी पिला कर मानवता का संदेश दिया था और इन्ही महानुभावों के आदर्शों पर चलते हुए श्रद्धा भाव के साथ सेवा के लक्ष्य को लेकर हमें कार्य करना चाहिए। हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी हमेशा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है।

सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक बुराई है और नशा जैसी कुरीति से बचना चाहिए। रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल ने कहा कि इस पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा ताकि प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सके।


इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. बीरबल दलाल ने प्रतिभागियों को रेडक्रॉस शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें निस्वार्थ एवं परोपकार के भाव के साथ स्वास्थय, सेवा और मित्रता के संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। महाविद्यालय से आए हुए काउंसलरों ने प्रतिभागियों से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर रामपाल, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed