{"_id":"6750ae561856d468640c24d4","slug":"everyone-needs-inspiration-goyal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-533226-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को होती है प्रेरणा की आवश्यकता : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को होती है प्रेरणा की आवश्यकता : गोयल
Thu, 05 Dec 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत ज्ञान दीप स्कूल ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक व प्रधानाचार्य निखिल गोयल ने विद्यार्थियों व आम जन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। समझाते हुए कहा कि हम सभी को कभी कभी प्रेरणा की आवश्यकता होती है, आप अकेले नहीं जो संघर्ष करते हैं।
उन्होंने कहा कि न केवल विद्यार्थी जीवन बल्कि आने वाली जिंदगी में हमें नशे से दूर रहना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक सुमन लता ने अपने व्याख्यान में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन उनके भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होता है।
खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सहायक खंड प्रभारी रोहित कुमार ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई । छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताते हुए कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से पीड़ित व्यक्ति को पारिवारिक एवं सामाजिक अलगाव और लोगों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।
विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा जसलीन कौर ने अपने भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया कि वे भविष्य में नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि कभी भी आपको ऐसा लगे कि आप कहीं अकेले हो और आपके पास कोई साधन नहीं तो आप 112 पर कॉल करके अपने आपको सुरक्षित घर पहुंचा सकते हो। इस अवसर पर शिक्षक राजेश शर्मा, संध्या गोयल, सीमा सिंगला, सुमन पुनिया, डिंपल, मालविका शर्मा, शिव गर्ग, पिंकी रानी आदि मौजूद रहे।