{"_id":"64691c30c43c40712001d814","slug":"every-happiness-was-earned-kaithal-news-c-18-1-127169-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हर सुख वसया तां हर सुख पाया, हर सुख दसया, हर सुख पहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हर सुख वसया तां हर सुख पाया, हर सुख दसया, हर सुख पहाया
Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर की शास्त्री मार्केट में स्थित टोपियां वाला गुरुद्वारा सेवा पंथी आश्रम में शनिवार को तीन दिवसीय संत समागम का समापन हुआ। इस मौके पर आरती और अरदास एक साथ हुई। इससे पहले हरीश लाल शास्त्री व भगवान दास ने सत्संग करते हुए कहा कि इस समय संसार में मोह माया के पीछे मनुष्य लगा है परंतु जब तक हम सत्संग नहीं करते तब तक हमें आत्मिक शांति नहीं मिल पाती है। यदि हम दया भाव से किसी जरूरमंद की सहायता करते हैं तो इससे अधिक आत्मिक शांति मिलती है।
सेवा पंथी आश्रम में आयोजित यह 222वां समागम महंत भाई कृपा राम, महंत तुलसी दास, महंत भाई बिहारी दास लाल व स्वामी चेतन देव की स्मृति में आयोजित किया गया। शनिवार को दीवान की सज्जा महंत बिहारी लाल के शिष्य हरीश लाल शास्त्री व भगवान दास की तरफ से की गई। यमुनानगर से पहुंचे मीरी पीरी जत्थे के रागियों ने गुणगान ने कहा कि हर कोई परमात्मा से हमेशा कुछ न कुछ मांगता ही है। इसमें कोई तो कमाई में बरगत मांगता, कोई पुत्र मांगता तो कोई बेटी का सुख मांगता है। जो कोई मांगों तो सतगुरु से मांगो, लेकिन इस बात का ध्यान रखो मांगते समय हाथ जोड़ परमात्मा से अरदास जरूर करो। हर सुख वसया तां हर सुख पाया। हर सुख दसया, हर सुख पहाया।
उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्रार्थना में दिया गया एक-एक मिनट सफल होता है। दुख भंजन तेरा नाम है। तेरा नाम ही दुख भंजन। इस मौके पर कार्यक्रम में मीरी पीरी रामसुख दास, खुशहाल दास, कान सिंह, शांता नंद जालंधर, प्रीतपाल सिंह होशियार पुर वाले भी विशेष रूप से पहुंचे थे। कार्यक्रम में शहर से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और दोपहर के समय आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सेवादार आनंद माटा, आशीष गुलाटी, प्रमोद सचदेवा, जोगिंद्र गुगलानी, सुरेंद्र कपूर, मनोज, मदन आहूजा, नरेंद्र सीकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समागम में छबील भी लगाई
समागम के उपलक्ष्य में अंतिम दिन शास्त्री मार्किट के दुकानदारों की तरफ से मीठे व शीतल पेयजल की छबील लगाई। इस छबील में दुकानदारों ने बड़े सेवा भाव से राहगीरों को पानी पिलाया। इस मौके पर दुकान दीपक ने बताया कि मार्केट के सभी दुकानदार हर साल सेवा पंथी आश्रम में लगने वाले समागम के दौरान मीठे व शीतल पेयजल की छबील लगा रह हैं। वे यह सेवा पिछले करीब 12 वर्षों से कर रहे हैं। इस मौके पर दुकानदार कन्नू दुआ, शुभम बग्गा, राजू, संजू, सुमित, राधेश्याम, श्याम लाल, संजू, श्याम लाल सिंगला ने सेवा की। इस दौरान तीन हजार लीटर जल की सेवा की।