{"_id":"650a054d03d24ee7a004b6dd","slug":"evacuation-took-place-after-three-hours-kaithal-news-c-18-1-knl1004-222965-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन घंटे बाद हुई निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन घंटे बाद हुई निकासी
Wed, 20 Sep 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौधरी छोटूराम चौक पर चहुंओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। सड़कों से करीब तीन घंटे बाद पानी की निकासी हुई। इस दौरान शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर के पिहोवा चौक, छोटूराम चौक, करनाल रोड, ढांड रोड, अंबाला रोड, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे, सब्जी मंडी रोड, रेलवे अंडर ब्रिज, जींद रोड, अमरगढ़ गामड़ी, लघु सचिवालय मुख्य गेट सहित शहर की निचली बस्तियों में बारिश का पानी जमा हो गया। बारिश बंद होने के दो-तीन घंटे बाद सड़कों से पानी की निकासी हुई।
गर्मी से मिली राहत
बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेलि्सयस रिकॉर्ड किया गया। सुबह जब बादल छाए तो लोगों को बारिश की उम्मीद हो गई थी और जब बारिश हुई तो गर्मी काफूर होने से उनके चेहरे खिल गए।