फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Estimate of 50 crores sent for ROB

Kaithal News: आरओबी के लिए भेजा 50 करोड़ का एस्टीमेट

Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Estimate of 50 crores sent for ROB
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के करनाल रोड व नए बस स्टैंड के पास रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की बजट में मंजूरी मिल सकती है, क्योंकि हाल ही में लोक एवं निर्माण विभाग दोनों आरओबी निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा है। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से आगामी 17 मार्च को पेश किए जाने वाले बजट में इसका एलान हो सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2019 में यहां एलिवेटेड ट्रैक निर्माण करने की केंद्र सरकार से मंजूरी मिली थी, परंतु रेलवे की ओर से एलिवेटेड ट्रैक के लिए सर्वे सही नहीं मिला। ऐसे में सरकार ने अब दोबारा से रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाई गई है। वहीं, शहर में करनाल रोड पर रेलवे फाटक के बंद होने के बाद वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यही स्थिति नए बस स्टैंड के पास बने फाटक पर बनती है। करनाल रोड पर हनुमान वाटिका से लेकर जाट शिक्षण संस्थान तक और नए बस स्टैंड वाले सर छोटू राम चौक से लेकर डीसी आवास के पास तक यह आरओबी बनाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि करनाल रोड पर एलिवेटेड ट्रैक के लिए 194 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया गया था, लेकिन ट्रैक के निर्माण को लेकर फिजिबलिटी न पाए जाने के कारण यह ट्रैक अब नहीं बन पाएगा।



नए बस स्टैंड और करनाल रोड पर बने फाटक पर आरओबी बनाने के निर्माण को लेकर योजना बनाई गई है। करीब 50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दोनों फाटक के निर्माण के लिए भेजा गया है। अब एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की संभावना खत्म हो चुकी है। यहां पर आरओबी बनाएं जाएंगे। दोनों जगहों पर आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रदेश सरकार के बजट में निर्माण को मंजूरी मिल सकती है। राजकुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed