फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Escaped after snatching gold chain from neck at fair

Kaithal News: मेले में गले से सोने की चेन झपटकर फरार

Wed, 07 Aug 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Escaped after snatching gold chain from neck at fair
कैथल। गांव खड़ालवा में शिवरात्रि पर लगे मेले में अज्ञात आरोपी एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव कमालपुर निवासी दिनेश ने कलायत थाना में शिकायत दी कि दो अगस्त को शिवरात्रि के दिन उसकी पत्नी मंजीत गांव खड़ालवा में लगे मेले में गई हुई थी। वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ थी। जब वह पूजा करके मंदिर से बाहर आ रही थी, तब भीड़ में उसे लगा कि किसी ने उसकी चुन्नी खींच ली। थोड़ी आगे जाकर जब उसने गले में हाथ लगाकर देखा तो उसकी चेन गले में नहीं थी। अज्ञात आरोपी उसके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गया। चेन की कीमत 66 हजार 625 रुपये है। एसएचओ रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed