Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entry of four-wheeled vehicles into markets prohibited; roadblocks set up at 16 locations.

Kaithal News: बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद, 16 स्थानों पर नाकाबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Entry of four-wheeled vehicles into markets prohibited; roadblocks set up at 16 locations.
शहर के तलाई बाजार में खड़ी गाड़ियां। संवाद
कैथल। त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बाजारों में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों सहित कुल 16 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। यहां करीब 150 पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त शहर की सड़कों पर 12 पुलिस राइडर लगातार गश्त करेंगी और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डायल 112 की दो गाड़ियां भी बाजारों में तैनात की गई हैं। एसएचओ ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा, जेबतराशी, चोरी, चैन स्नैचिंग व छेड़छाड़ जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद
ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए शहर के मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है, ताकि बाजारों में भीड़ के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित खाली स्थानों पर ही पार्क करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान व वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। दुकानदारों में महेश गर्ग, सुनील मदान आदि का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की मुस्तैदी उचित है लेकिन गाड़ियाें का प्रवेश बंद होने से ग्राहकी पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


यहां रहेगी नाकाबंदी
शहर के कमेटी चौक, रेलवे गेट, माता गेट, प्रताप गेट, पुराना बस स्टैंड, चंदाना गेट, डॉ. अंबेडकर चौक, डोगरा गेट, सीवन चौक, भगत सिंह चौक, कबूतर चौक व छात्रावास रोड सहित बाजारों में प्रवेश करने वाले अन्य प्रमुख रास्तों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालेंगे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बाजारों में डायल 112 की दो गाड़ियां तैनात की गई हैं। इसके साथ ही 12 पुलिस राइडर शहर में लगातार गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ नागरिकों को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

शहर के तलाई बाजार में खड़ी गाड़ियां। संवाद

शहर के तलाई बाजार में खड़ी गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed