फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthusiasm shown in Tiranga Yatra

Kaithal News: तिरंगा यात्रा में दिखा जोश

Wed, 13 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm shown in Tiranga Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कमालपुर में ग्राम पंचायत के सहयोग से एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूरे उत्साह के साथ उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा गांव देशप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा।

प्रधानाचार्य सुनील कुमार जिंदल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा स्कूल परिसर से निकलकर गांव की गलियों से होती हुई ग्राम सचिवालय पहुंची, जहां ग्राम पंचायत के सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रा शुरू करने से पहले छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरव, स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है, जिसकी शान और सम्मान बनाए रखना हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना जगाना और ध्वज के महत्व की गहरी समझ विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति और सेवा भावना को प्रबल करते हैं, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सरबजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, संजय वशिष्ठ सहित अन्य शिक्षकों ने भी यात्रा को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed