{"_id":"68dae4c680f9276fc8022edc","slug":"enthralled-with-patriotic-songs-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138615-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: देशभक्ति गीतों से समां बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: देशभक्ति गीतों से समां बांधा
Tue, 30 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कलायत। शहीद-ए-आज़म भगतसिंह के जन्मदिवस पर शहीद यादगारी अभियान के तहत नौजवान भारत सभा की ओर से कलायत वार्ड नंबर 11 में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह पुस्तकालय (कलायत) के बच्चों ने इंकलाब ज़िंदाबाद नाटक और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
नौजवान भारत सभा के साथी सुनील ने कहा कि भगतसिंह को याद करने का सही अर्थ यही है कि युवा पीढ़ी को उनके इंकलाबी विचारों से परिचित कराया जाए। उन्होंने कहा कि आज देशभर में भगतसिंह जयंती पर कार्यक्रम तो हो रहे हैं, लेकिन उनमें भगतसिंह के असली विचार प्रायः गायब हैं।