फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enthralled by cultural presentations

Kaithal News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

Sun, 15 Feb 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Enthralled by cultural presentations
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। आर्य पब्लिक स्कूल चंदलाना में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से स्कूल जीवन का मनोहारी चित्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गीत और नृत्य के जरिए स्कूल के पहले दिन से लेकर कक्षा कक्ष की गतिविधियों तक का जीवंत मंचन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर तथा विशिष्ट अतिथि ढांड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूल प्रबंधक प्रदुमन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


डायरेक्टर अंजली राणा ने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यालयीन जीवन की मस्ती, मित्रता और सीखने की प्रक्रिया को बेहद सुंदर ढंग से दर्शाया। नन्हें विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रदर्शन करते देख अभिभावक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अशोक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसी गतिविधियों से जहां बच्चों का शारीरिक विकास होता है, वहीं वे मानसिक रूप से भी अधिक समृद्ध और आत्मविश्वासी बनते हैं।


थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है। अनुशासन ही सफलता की आधारशिला है, जो समय प्रबंधन, एकाग्रता और चरित्र निर्माण के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सहायता करता है। इस अवसर पर मैनेजर अभिमन्यु चौहान, डायरेक्टर अंजली राणा सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed