फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Entering the office and fighting with a young man

Kaithal News: कार्यालय में घुसकर युवक से मारपीट

Mon, 12 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Entering the office and fighting with a young man
कैथल। कुछ लोगों ने अंबाला रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर स्थित एक कार्यालय में घुसकर युवक से मारपीट की। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मानस निवासी विक्रमजीत ने शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह गाड़ियों की खरीद फरोख्त का कार्य करता है। उसका विश्वकर्मा चौंक के पास प्रेमी कार बाजार के नाम से कार्यालय है। छह फरवरी को मंजीत के साथ चार से पांच युवक उसके कार्यालय में आए। उन्होंने उसे हथियार दिखाए और उससे हाथापाई की। इसके बाद नौ फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह अपने कार्यालय में जा रहा था तो पीछे से आई एक कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। जब वह नीचे गिर गया तो आरोपी मंजीत ने उसके सिर में लोहे की राॅड मार दी। शोर सुनकर आस पास के दुकानदारों को आता देख सभी युवक फरार हो गए। राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed