{"_id":"691239adb17e6b2f9005bd2e","slug":"ensure-better-arrangements-in-night-shelters-deputy-commissioner-kaithal-news-c-18-1-knl1004-778339-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें : उपायुक्त
Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में नगर निकायों सहित सभी संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न सोए।
उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में साफ-सुथरे और गर्म कंबल, गद्दे व बिस्तर उपलब्ध करवाए जाएं और विज़िटर रजिस्टर में सभी का विवरण दर्ज किया जाए।
डीसी प्रीति सोमवार को अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रही थीं। उन्होंने कहा कि सर्दी बढ़ने लगी है, इसलिए तैयारी अभी से शुरू कर दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
डीसी ने नगर आयुक्त व नगरपालिका सचिव को निर्देश दिए कि वे रैन बसेरों का निरीक्षण करें और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जरूरतमंद स्थानों पर रैन बसेरे स्थापित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कस्बे में एक रैन बसेरा अनिवार्य रूप से बनाया जाए तथा वहां सूचना पट्ट लगाए जाएं, जिससे जरूरतमंद लोगों को आसानी से रैन बसेरों तक पहुंचने की जानकारी मिल सके।