फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Enraged people got the construction work demolished

Kaithal News: भड़के लोग तो ध्वस्त कराया निर्माण कार्य

Thu, 23 Jan 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Enraged people got the construction work demolished

विज्ञापन
कलायत। वार्ड -छह में गली की नालियों के निर्माण में अनियमितता देखकर लोग भड़क गए। प्रदर्शन कर कार्य को बंद करवा दिया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने न सिर्फ कार्य को बंद करवाया बल्कि हो चुके नाली के निर्माण कार्य को ध्वस्त भी करवा दिया। उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुरूप सीमेंट का इस्तेमाल कर कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं।

अशोक कुमार, बलदेव, गौरव, प्रमोद, विक्रम, राजा, आजाद आदि का कहना था कि वार्ड की मेन गली में नालियों की मरम्मत का कार्य निर्माण एजेंसी ने शुरू किया था। निर्माण कार्य में जो ठेकेदार की ओर से सीमेंट प्रयोग में लाई जा रही थी, वह मानकों पर खरी नहीं लगी। कहा कि कोई भी सरकारी निर्माण कार्य करने के लिए 43 ग्रेड की सीमेंट का प्रयोग की जा सकती है। उस सीमेंट के बैग पर नॉट फॉर सेल (बिक्री के लिए) का मार्का लगा होता है। बावजूद इसके ठेकेदार इस निम्न दर्जे की सीमेंट का प्रयोग करवा रहा था। यह देखकर लोग भड़क गए।
विज्ञापन


मामले के संबंध में कनिष्ठ अभियंता सजीव धीमान ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौका स्थल पर पहुंचे और प्रयोग किए जा रहे सीमेंट की जांच की। उन्होंने कहा कि इस्तेमाल किए जा रहे सीमेंट का प्रयोग उन्होंने बंद करवा दिया है। साथ ही जितना निर्माण कार्य हो चुका था, उसे भी ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब पूरे मानकों वाली सीमेंट के साथ निर्माण कार्य पूरा होगा और ठेकेदार को भी चेतावनी दी गई है कि ऐसे गलती दोबारा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed