{"_id":"65d90080e821b9d6e604ffa6","slug":"enlightened-people-expressed-happiness-over-the-gifts-of-the-budget-kaithal-news-c-18-1-knl1004-334080-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बजट की सौगातों पर प्रबुद्ध लोगों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बजट की सौगातों पर प्रबुद्ध लोगों ने जताई खुशी
Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुक्रवार को प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया। बजट विषय पर अमर उजाला के जिला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक संगठन और कुछ प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सरकार की ओर से तीन से छह लाख रुपये आय वाले परिवारों को भी आयुष्मान योजना में शामिल करने पर खुशी जताई। इसके साथ ही एलिवेटेड ट्रैक का फिर से सर्वे के फैसले पर संतुष्टि दिखाई। ट्रैक का दोबारा सर्वे करवाने पर रेल यात्रियों में भी खुशी का माहौल है।
एलिवेटेड ट्रैक से लोगों को मिलेगी राहत
शहर के लघु सचिवालय के समीप करनाल रोड फाटक पर जाम की काफी अधिक समस्या रहती है। यहां पर सरकार ने वर्ष 2018 में एलिवेटेड ट्रैक बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसका कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया है। पहले सरकार की ओर से एलिवेटेड ट्रैक बनाने की बजाय यहां पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया था परंतु अब फिर से मुख्यमंत्री ने बजट में एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए दोबारा सर्वे करने का निर्णय लिया है। इससे राहत मिलेगी। -रामकरण, रेल यात्री।
ईएसआई डिस्पेंसरी का मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने ईएसआई डिस्पेंसरी बनाने की घोषणा की है। इस समय यह डिस्पेंसरी कैथल में न होकर जींद में है। ऐसे नौकरीपेशा लोगों को जींद या अन्य जगहों पर है। ऐसे में इन लोगों को ईएसआई का लाभ लेने के लिए दूर स्थित क्षेत्रों में जाना पड़ता है। -मोहित, लैब संचालक।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में विस्तार से गरीबों को मिलेगी मदद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से अब बजट में आयुष्मान योजना में विस्तार करने का फैसला लिया है। इसके तहत आयुष्मान योजना में तीन से छह लाख रुपये आय वाले परिवार भी तीन से चार हजार रुपये आंशिक अंशदान से आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। इस निर्णय के बाद अब गरीबों को मदद भी मिलेगी और मुसीबत से उन्हें इलाज मिल पाएगा। - नरेश कुमार, एक्सरे संचालक।
एलिवेटेड ट्रैक का फिर से सर्वे होगा। इससे अब करनाल रोड पर लगने वाले की समस्या से राहत मिलेगी। पिछले लंबे समय से करनाल रोड पर स्थित फाटक पर न तो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है और न ही एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण हुआ है। अब मुख्यमंत्री ने बजट में फिर से एलिवेटेड ट्रैक की निर्माण की घोषणा की है। -बलवंत जाटान, सदस्य, रेलयात्री