{"_id":"65591ccd03849ae9b005f158","slug":"enforcement-bureau-post-will-be-converted-into-police-station-kaithal-news-c-245-1-kht1001-7284-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी थाने में होगी तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी थाने में होगी तब्दील
Sun, 19 Nov 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बिजली व सिंचाई विभाग की चोरी पकड़ने वाले हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की शक्तियां सरकार ने बढ़ा दी हैं। अब डीटीपी, माइनिंग, ओवरलोडिंग व आबकारी व कराधान विभाग में भी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का स्टाफ छापामारी कर सकेगा। पहल यह केवल बिजली और सिंचाई विभाग में होने वाली चोरियों को लेकर केस दर्ज कर जांच करते थे। इन विभागों में शक्तियां मिलने के बाद जल्द ही कैथल में भी ब्यूरो का थाना बनेगा। इसके लिए जगह की तलाश शुरू की जा चुकी है।
अभी तक यहां हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की चौकी है। वर्ष 2016 में न्यू करनाल रोड पर चौकी शुरू कर बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी स्टाफ को दी गई थी। इसके बाद पानी चोरी रोकने को लेकर भी कार्य भी इस चौकी को दिया गया था। अब सरकार ने इस चौकी का दायरा बढ़ाते हुए चार अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी दी है।
वर्ष 2023 की जनवरी से लेकर अब तक चार हजार से अधिक मामले बिजली चोरी व 100 से अधिक पानी चोरी के मामलों में केस दर्ज किया गया है। इस समय यह चौकी केवल दो कमरों में चल रही है। यहां प्रभारी सहित 26 कर्मियों का स्टाफ है। कमरों की कमी के कारण टीम की तरफ से की गई कार्रवाई के बाद जब्त किया सामान दूसरे थानों में रखवाया जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो चौकी प्रभारी सत्यवान ने बताया कि दो दिन पहले गांव खेड़ी गुलाम अली में अवैध खनन के कार्य को रोक कर जेसीबी व डंपर को कब्जे में लिया है। इन वाहनों को सदर थाना में छोड़ा है। इसके अलावा करीब 48 बोतल शराब कच्ची व देसी पकड़ी है।
वहीं, जिला नगर योजनाकार की तरफ से की गई कार्रवाई के तहत सहायता के लिए टीम भेजी जाती है। सत्यवान ने बताया कि जिले में चल रही चौकी पर पहले बिजली व सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी थी, लेकिन अब चार अन्य विभागों को जोड़ा है।