फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Encroachment removed from railway land

रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from railway land
दिल्ली रेलवे मंडल के (डीआरएम) डिंपी गर्ग के दौरे से पहले रेलवे की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन से लेकर नया बस अड्डा तक 20 से अधिक जगहों पर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में कुतुबपुर फाटक से लेकर देवीगढ़ रोड व सब्जी मंडी तक रेलवे की जमीन पर कई जगह लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए थे। इन्हीं कब्जों को रेलवे की तरफ से हटाया गया। शनिवार को डीआरएम नरवाना पहुंचेंगे। इसके बाद वे नरवाना से चलकर कैथल में दोपहर करीब डेढ़ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां पर वे इलेक्ट्रिकल रूम, वेटिंग रूम, पार्किंग, टिकट विंडो, आरपीएफ बैरक सहित कई जगहों का निरीक्षण करेंगे। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर हुए विद्युतीकरण के कार्य के बाद पहली बार डीआरएम इस मार्ग से आ रहे है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर किया गया काम
दौरे से पहले शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों की तरफ से रेलवे लाइनों को ठीक करने का काम किया गया। इसके साथ ही रेलवे लाइन पर भी साफ सफाई की गई। शौचालयों से लेकर रेलवे स्टेशन के परिसर पर अधिकारी दिनभर काम करते हुए दिखाई दिए। डस्टबिन की भी सफाई करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग से डीआरएम का दौरा है। इस दौरान नरवाना, कैथल और कुरुक्षेत्र के रेलवे के स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। इसको लेकर एक पत्र प्राप्त हुआ है। डीआरएम नरवाना में दोपहर को साढ़े 12 के बाद पहुंचेंगे। जबकि करीब डेढ़ बजे कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। इसके बाद कुरुक्षेत्र जाएंगे।
रणधीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed