{"_id":"69e2b1146ca91579bb0aab65","slug":"encroachment-removed-from-pundris-main-road-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148088-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी के मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी के मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण
Sat, 18 Apr 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी में अतिक्रमण हटाती नपा के कर्मचारियों की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। लोक निर्माण विभाग ने हाई कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को अभियान चलाकर कैथल-करनाल मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, वहीं नगरपालिका की टीम ने भी अपनी हद में ये अभियान चलाया। हालांकि शाम होते ही रेहड़ी वाले फिर से लोक निर्माण विभाग की हद में खड़े नजर आए।
विभाग के एसडीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में टीम ने रेहड़ी, खोखे और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले रेहड़ी खोखे हटाने का नोटिस दिया था और आज सुबह फिर से मुनादी करवाई गई लेकिन फिर भी कब्जाधारी नहीं माने। उसके बाद दोपहर को विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू की और लोक निर्माण विभाग की हद में रखे गए रेहड़ी खोखे को हटा दिया। उन्होंने कब्जाधारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी हद में रहे और सडक़ पर किसी तरह का अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने वाले किसी भी दुकानदार या रेहड़ी फड़ी वाले का बक्शा नहीं जाएगा। उधर रेहड़ी फड़ी वालों कप्तान सिंह, तरसेम, गुलाब आदि का कहना था कि वे रेहड़ी फड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है और यदि उन्हें इस तरह हटाया गया तो वे कहां जाएंगे। कई रेहड़ी वालों ने तो अपना रोजगार चलाने के लिए लोन भी ले रखा है, यदि उनकी रेहड़ी हट गई तो वे लोन कैसे चुकाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें भी कहीं जगह दी जाए। संवाद
बाक्स-
कस्बा पूंडरी में हर तरफ अतिक्रमण
बता दे कि पूंडरी कस्बा में न केवल कैथल-करनाल मुख्य मार्ग बल्कि गिरधर चौंक से पूंडरी शहर तक और अन्य जगहों पर अतिक्रमण हो रखा है। कब्जाधारियों ने पीडब्लयू डी व नपा की जमीन पर पक्के कब्जे किए हुए है। इन कब्जों के कारण चारों तरफ जाम की स्थिति बनी हुई है। सब्जी मंडी के बाहर से ट्रैफिक का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पूंडरी कस्बे को लगातार इस तरह के अभियानों की दरकार है। हलका विधायक सतपाल जांबा शहर को साफ-सुथरा बनाने की कवायद तो चला रहे है, लेकिन सबसे पहले शहर को अतिक्रमण के पंजे से आजाद करना होगा।
विज्ञापन
बाक्स-
ये है पूंडरी में अतिक्रमण की बड़े कारण-
दरअसल पूंडरी कस्बे में पीडब्लयूडी, शहरी विकास प्राधिकरण, ग्राम पंचायत और नपा के एरिया सभी आपस में मिले हुए है। जब भी एक विभाग अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता है। तो कब्जाधारी दूसरे की हद में चले जाते है। जब सब कुछ शांत हो जाता है तो फिर से कब्जे बहाल हो जाते है।